(भजन/भक्ति रचना)E-Paperसाहित्यिक गतिविधियां

गणेश स्तुति

गणेश स्तुति

दिनांक -19/08/26

     —————

हे प्रभु! गणेशा,ओ प्रभु गणेशा,

रहना सदा आप मेरे साथ हमेशा।

 

जब मेरा मन हो उदास,

करना मेरे हृदय में वास,

भर देना मुझमें विश्वास,

पल-पल मेरे साथ हो-

दिला देना मुझको अहसास।

हे प्रभु गणेशा,हे प्रभु गणेशा ———

 

करना नाश अभिमान का ,

हमको देना दान ज्ञान का,

काम ऐसे करें, नाम हो देश का ,

सुखी रहूं और जीवन हो सम्मान का ।

हे प्रभु गणेशा,हे प्रभु गणेशा ———

 

जगत की सेवा में कर सकूं,

दूसरों की जिंदगी संवार सकूंँ

भक्ति को हृदय में उतार सकूंँ,

तुझमें ही लीन हो जाऊंँ मैं –

इतनी शक्ति देना प्रभु,कि दुनिया

सम्भाल सकूंँ।

हे प्रभु गणेशा, हे प्रभु गणेशा —–

रहना सदा आप मेरे साथ हमेशा —–

 

      सुषमा सिंह*उर्मि,,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!