E-Paperलोकल न्यूज़

5 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट कर सत्यापन की कार्यवाही करें पूर्ण- जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर

 

5 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट कर सत्यापन की कार्यवाही करें पूर्ण- जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर

कटनी (2 अगस्त)- पंचायत राज संचालनालय भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में 5 अगस्त 2026 तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल (E-Gram Swaraj Portal) पर ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट कर जनपद पंचायत स्तर से सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए हैं। सुश्री कौर द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक जिन ग्राम पंचायतों द्वारा निर्धारित समय सीमा में ग्राम पंचायत प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाएगी उनकी जीपीडीपी से संबंधित गतिविधियां अपलोड/प्रविष्टि नहीं हो सकेंगी। अतः समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी अपनी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल अपडेट एवं सत्यापन पूर्णता की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा 5 अगस्त तक संपन्न कराया जाना सुरक्षित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!