E-Paperसाहित्यिक गतिविधियां
शुभ दिन

🌞शुभ दिन🌞
गुरुवार २०/०८/२६
सत्य
******************
धरा के तम को दूर करने आते!
मन को सोए विश्वास को जगाने आते !
सारी त्रास मिटाने आते !
गहन निशीथ के अंधकार में चंदा को प्रकाश देते आते !
सुन्दर उषा में शुभ्र किरणों संग आत्म विभोर करते आते!
जग को अपनो किरणों से प्रकाश की गर्मी को महसूस कराने आते !
विश्वास का डोर टूट न जाए !
प्रतिदिन समय से आते!
बादलों को चिर कर आते!
चाहे हो रहे घोर बरसात…
चाहे रहे कुहासे से भरी राह…
तुम्हें आना है…
और तुम आते हो !
पूरे विश्वास के संग आते !
!! सूर्य !!
सत्यता का प्रतीक बन कर आते !
विश्वास अपना सिद्ध कर जाते !
प्रकृति के नियमानुसार तुम आते !
तुम प्रतिदिन आते!!
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई




