भक्ति गीत : स्वतंत्रता दिवस पर भवानी

भक्ति गीत : स्वतंत्रता दिवस पर भवानी
जय मां आदिशक्ति जगत जननी दुर्गा महारानी,
अच्छे से लिखना अपने भारत देश की कहानी।
“” “” “” “” “” “” “” “” “” “” “” “” “”
तुम भी पधारो आदिशक्ति दुर्गा महारानी,
स्वतंत्रता दिवस मना रहे सारे हिंदुस्तानी।
देख लो इस सुंदर, पावन भारत भूमि को,
भारत को विजय का वरदान दो, भवानी।
तुम भी पधारो……
नया चमत्कार करेगा तेरा धरा पर आना,
जब तुम चाहो अपने देवलोक लौट जाना।
तेरे ही चरणों से निकलती है नई कहानी,
स्वतंत्रता दिवस मना रहे सारे हिंदुस्तानी।
तुम भी पधारो…….
हम भारतवासी करते हैं मैया तेरी भक्ति,
हमारे भारत को देना, विजय की शक्ति।
गंगा यमुना में बहता है, कल कल पानी,
स्वतंत्रता दिवस मना रहे सारे हिंदुस्तानी।
तुम भी पधारो……
15 अगस्त नाम अमर हुआ इतिहास में,
सूरज चांद सितारे बाते करते आकाश में।
यह सच्चाई कभी हो सकती नहीं पुरानी,
स्वतंत्रता दिवस मना रहे सारे हिंदुस्तानी।
तुम भी पधारो…….
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सुबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)




