
पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने संभाला पदभार, शांति समिति की बैठक में कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा।
दमोह पटेरा। सावन सोमवार के पावन अवसर पर नवागत थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने पटेरा थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नवागत थाना प्रभारी रचना मिश्रा, तहसीलदार मानसी अग्रवाल, नगर पालिका सीएमओ प्रेम सिंह चौहान एवं विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता रविशंकर तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
नवागत थाना प्रभारी रचना मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।




