E-Paperसाहित्य रचना

अमर प्रेम

अमर प्रेम
अमर प्रेम है मेरे तुम्हारे श्याम
जब तक जीए
साथ तुम्हारे
फूलों की खुशबू जैसे
महके गम गम रूप तुम्हारे
तेरी यही पहचान बनी
साथ जीव साथ मेरे
कोई कुछ भी कर दे
जीना दूभर कर दे
हर क्षण जिसकी याद सताए
सोते जगते उठते बैठते
पल भर भी जिसको भूल ना पाए
दिल पर रहते ऐसे छाप
जैसे सूरज धूप संग छाया
हर पल मेरे काम आए
सब दुख में हर पल आए
कैसे रहूं श्याम बिन तुम्हारे
चाहे कोई उलझन आए
पल भर में दूर भगाए
कैसे करूं मैं तुम्हारी विनती तेरी
कुछ भी ना मैं कर सकूं
सब कुछ है महिमा तेरी
तुझसे है अस्तित्व हमारे
तू चाहे स्वर्ग बना दे
तू चाहे नरक पहुंचा दे
तेरी महिमा अपरम्पार
मैं भी हूं तेरे लिए बेकरार मेरे मीत रे
नीलम प्रभा सिन्हा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!