E-Paperउत्तरप्रदेश समाचारक्राइम

पंचायत सचिव गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़ा गया, सेक्स रैकेट चलाता है-सबा

पंचायत सचिव गर्ल फ्रेंड के साथ पकड़ा गया, सेक्स रैकेट चलाता है-सबा

लखनऊ(ब्यूरो)।लखनऊ में पंचायत सचिव अल्सफ को उसकी पत्नी सबा ने उसकी गर्ल फ्रेंड के साथ एक फ्लैट में पकड़ा। जिस फ्लैट में अल्सफ था वो उसकी गर्ल फ्रेड का है। सबा के मुताबिक वो उसे धमकी दिया करता था कि दूसरी शादी कर लूंगा। सबा मौके पर पहुंच कर पति के मुंह पर जूतियां मारी और कई थप्पड़ भी। अल्सफ जिस महिला के साथ फ्लैट में थी पुलिस के आने के बाद बाहर निकली।सबा का आरोप है कि पति शादी के बाद से ही मारपीट करता आ रहा है और दूसरी महिलाओं से संबंध रखता है। शराब.ड्रग्स और गैरकानूनी काम के साथ सेक्स रैकेट भी चलाता है।

 

ग्राम पंचायत में सचिव है

 

पूरा मामला गुडंबा इलाके का है। माल विकासखंड की एक ग्राम पंचायत में सचिव पद पर तैनात अल्सफ बेग कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के एक फ्लैट में महिला के साथ मौजूद थे। अतरौली निवासी उनकी पत्नी सबा को इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंच गईं। पति को महिला के साथ देखकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

 

अल्सफ एक महिला के साथ मिला

गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, सबा को सूचना मिली थी कि उनका पति एक फ्लैट में है। मौके पर पहुंचने पर अल्सफ एक महिला के साथ मिला। इसके बाद यूपी-112 की टीम दोनों पक्षों को गुडंबा थाने लेकर पहुंची।सबा ने पति पर उत्पीड़न और मारपीट समेत कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के विवाद को मेडिएशन के लिए भेजा गया है। वहीं, सचिव अल्सफ बेग के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

घर से निकाल दिया

सबा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अल्सफ बेग से 9 जून 2021 को हुई थी। अल्सफ बेग ग्राम पंचायत अधिकारी के सचिव पद पर कार्यरत है। आरोप है कि शादी के बाद से वह उसके साथ मारपीट करता था। पति के कथित बिगड़ते चाल-चलन के कारण उसके परिवार वालों ने कुछ समय बाद उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह किराए के मकान में उसके साथ रह रही है।

दोनों की ढाई साल की बेटी है

सबा के मुताबिक, दोनों की ढाई साल की बेटी है, लेकिन अल्सफ पत्नी और बच्ची की देखभाल नहीं करता। उसने आरोप लगाया कि पति कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। शादी के बाद वह अक्सर किसी न किसी बहाने से देर रात घर नहीं लौटता और पत्नी-बच्ची को अकेला छोड़ देता था।

दूसरी शादी करने की धमकी देता

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति शराब और ड्रग्स का सेवन करता है। नशे की हालत में वह पत्नी और बच्ची के साथ मारपीट करता है। साथ ही सरकारी नौकरी का धौंस दिखाकर उसे घर से निकालने और दूसरी शादी करने की धमकी देता है। सबा का कहना है कि पति के साथ कई बार थाने में समझौता भी हुआ, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं आया।तहरीर के मुताबिक, 15 अगस्त को सबा ने अपने पति को कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास के ब्लॉक-बी में एक महिला के साथ पकड़ा। इसके बाद मौके पर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!