E-Paperसमाचार

CSP_नेहा_पच्चीसिया मूल रूप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी हैं

CSP_नेहा_पच्चीसिया मूल रूप से मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर तहसील की निवासी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एविएशन और कॉर्पोरेट सेक्टर से की थी। 12वीं के बाद उन्होंने एविएशन में डिप्लोमा किया और एयर इंडिया में एयर होस्टेस के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने कई प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में भी काम किया। जनसेवा की भावना के चलते उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा का रुख किया। 2012 से 2015 तक की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने MPPSC-2012 परीक्षा (अंतिम परिणाम 2016) में पूरे प्रदेश में 20वीं रैंक हासिल की। पुलिस विभाग में आने से पहले उन्होंने कुछ समय महिला एवं बाल विकास विभाग में भी सेवाएं दी थीं।

 

डीएसपी के रूप में चयन के बाद उनकी पहली मैदानी पोस्टिंग गुना में सीएसपी के तौर पर हुई। गुना में पदस्थ रहने के दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘महिला मोबाइल पुलिस स्टेशन’ की शुरुआत की, जिसे काफी सराहना मिली। इसके बाद वे भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) और खंडवा जिले में भी पदस्थ रहीं। मई 2025 में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ट्रांसफर लिस्ट के तहत उन्हें कटनी का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था। अब नेहा पर हाल में ही में लगे अवैध वसूली और विभागीय लापरवाही के गंभीर आरोपों ने उनके पुलिस करियर पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!