
13/08/26, गुरुवार
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई🥰💐💐🎂🥰
********************
जन्मदिन की बहुत बधाई प्रियवर !
शुभकामना अपार ।
हर्षित रहे दिन आपका ,
सुखमय स्वस्थ सुरभित रहे संसार ।
सकारात्मक मन में रहे विचार प्रियवर !
आपसे ही सजे मेरा संसार प्रियवर !
जन्मदिन की बहुत बधाई प्रियवर !
ईश्वर करें उम्र आपकी लम्बी,
सौभाग्य मेरा बना रहे ।
हर कदम पर सफलता आपको मिलती रहे।
दुख आपसे दूर रहे,
सदा निरोगी काया रहे ।
आपकी हँसी से गुंजे घर द्वार प्रियवर !
बरगद सी हम पर छाया रहे ।
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई प्रियवर !
संग सदा आपकी “श्यामा” रहे प्रियवर !
🎂💐💐🙏🏻🥰🙏🏻🥰✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास




