E-Paperलोकल न्यूज़

कटनी महापौर प्रीति सूरी के चार वर्ष पूरे: विकास, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

कटनी महापौर प्रीति सूरी के चार वर्ष पूरे: विकास, वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

कटनी। कटनी नगर निगम में महापौर प्रीति सूरी के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने के साथ ही उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आलोचकों का आरोप है कि महापौर के कार्यकाल में नगर निगम की वर्षों की बचत और वित्तीय संसाधनों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया, जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई।

विरोधियों का यह भी कहना है कि नगर निगम की कई योजनाओं और निर्णयों पर सवाल उठे तथा प्रशासनिक व्यवस्था कमजोर होती दिखाई दी। उनका दावा है कि नगर निगम की कार्यप्रणाली उस दौर में असंतुलित नजर आई।

हालांकि, नगर निगम में नई आयुक्त तपस्या परिहार के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होने का दावा किया जा रहा है। चर्चा है कि आयुक्त ने कार्यों की समीक्षा कर लंबित मामलों को गति दी और नगर निगम की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने का प्रयास किया। कई लोग मानते हैं कि वर्तमान में नगर निगम की कार्यप्रणाली पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित दिखाई दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!