E-Paperलोकल न्यूज़

जिले में अब तक 492.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 492.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

 

पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 41.2 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

 

कटनी – जिले में 1 जून से 17 अगस्त तक कुल 492.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछली समान अवधि के दौरान जिले में 837.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

 

          जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 784.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।

 

अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्‍नालाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 478.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 625.6 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 306.7 मिलीमीटर, बरही तहसील में 328.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 426.6 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 475.5 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 784.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 511 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!