E-Paperमध्य प्रदेशराज्य

लाल परेड ग्राउंड पर गौरव का क्षण: कृष्णा वेणु देशावतु IPS माननीय राष्ट्रपति पदक अलंकरण से सम्मानित

 

लाल परेड ग्राउंड पर गौरव का क्षण: कृष्णा वेणु देशावतु IPS माननीय राष्ट्रपति पदक अलंकरण से सम्मानित
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्कृष्णा वेणु देशावतु, IPS, सचिव (गृह), मध्यप्रदेश शासन, वल्लभ भवन को माननीय राष्ट्रपति
पदक अलंकरण–2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, निष्कलंक सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसुरक्षा के प्रति समर्पित नेतृत्व का गौरवपूर्ण प्रतीक है। गृह विभाग में उनकी प्रभावशाली कार्यशैली और संवेदनशील प्रशासन ने उन्हें प्रदेश की प्रेरणादायी महिला अधिकारियों की अग्रिम पंक्ति में स्थापित किया है।
यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि मध्यप्रदेश की एक समर्पित महिला IPS अधिकारी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य के सर्वोच्च मंच पर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि युवा प्रशासनिक अधिकारियों और महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
कृष्णा वेणु देशावतु, IPS को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!