E-Paperसतना समाचार

आबादी राखी अभियान पखवाड़ा दुर्गा नगर से शुरू

आबादी राखी अभियान पखवाड़ा दुर्गा नगर से शुरू

 

सतना 3 अगस्त 2026। हनुमान नगर विकास मंच के तत्वाधान में 2015 में मंगल के मंच से मुख्यमंत्री जी द्वारा नईबस्ती वासियों को मालिकाना हक, महिलाओं के लिए स्वरोजगार केंद्र, युवाओं के लिए प्रशिक्षण, हायर सेकेंडरी स्कूल सहित 11 सूत्रीय की गई घोषणा को पूरा करने के लिए लगातार चार वर्षों से जन आंदोलन जारी है। आबादी अभियान के नेता विनोद द्विवेदी ने बताया कि नईबस्ती के सात वार्डों हनुमान नगर, गणेश नगर, डोगरी, आदर्श नगर, राजीव नगर, दुर्गानगर, अम्बेडकर नगर, टपरिया बस्ती, आईटीआई बस्ती में निवासरत गरीब मजदूरों 1 लाख की आबादी के साथ 11 वर्षों से वादा खिलाफी हो रही है। लगातार चौथे दुर्गा नगर नईबस्ती की 65 बहनों ने राखी के उपहार स्वरूप आबादी पट्टे की मांग के साथ प्रदेश के मुखिया को राखी भेजने के साथ आबादी राखी पखवाड़ा शुरू हुआ। दुर्गा नगर के अभियान में प्रमुख रूप से विनोद द्विवेदी, हनुमान नगर विकास मंच के अध्यक्ष शंकर रजक, वरिष्ठ नेता अजय सिंह संजू, मनीष गुप्ता, पप्पू यादव, जगदीश गर्ग, बबीता दहिया, रीना साकेत बेबी कोल, सुमन शर्मा, बेला गुप्ता, आरती प्रजापति, शांति यादव, प्रेम कुमारी प्रजापति, पुष्पा दहिया, ललिता कोल, केशकली विश्वकर्मा, सीता रजक, ममता विश्वकर्मा, शोभा कोल, रवीना सिंह, बेला, सीमा विश्वकर्मा, वंदना, सखी, नीतू, गुड़िया कोल, सोमवती, माला, गीता दहिया, गायत्री मिश्रा, रीना रजक, मुन्नी दहिया, मीना, लीलावती यादव, आरती गुप्ता, ज्योति हरिजन, बड़की बसोर, उर्मिला मिश्रा, कुसुम सिंह परिहार, बबली कोल, शांति साहू, उर्मिला चौधरी, अनीता सिंह, जया दुबे, प्रमिला यादव, रुक्मणी कुशवाहा, रेखा बारी, अनीता गुप्ता, पूनम चर्मकार, अनीता मिश्रा, बेला विश्वकर्मा, दीपाली गुप्ता, शीला कोल, उर्मिला तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!