E-Paperसतना समाचार

जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर डॉ. रश्मि सिंह ने कलेक्टर से मुलाकात कर की चर्चा ,जल्द समाधान का दिया भरोसा

जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर डॉ. रश्मि सिंह ने कलेक्टर से मुलाकात कर की चर्चा ,जल्द समाधान का दिया भरोसा

          सतना उचेहरा ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं को लेकर डॉ. रश्मि सिंह ने ग्रामवासियों के साथ कलेक्टर सतना से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

मुलाकात के दौरान डॉ रश्मि सिंह ने ग्राम पंचायत लौहरौरा के चंदुआभाट स्थित शासकीय हाई स्कूल तक सड़क निर्माण , ऊंचेहरा ग्राम पंचायत अमिलिया सड़क निर्माण तथा सोहावल क्षेत्र में अंडरपास एवं पुराने मार्ग के पुनः निर्माण/संचालन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से कलेक्टर के समक्ष रखा गयाग्रामीणों ने बताया कि खराब एवं बंद मार्ग के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और आम राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है।डॉ. रश्मि सिंह ने कलेक्टर से आग्रह किया कि मामलों में प्रशासनिक स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।डॉ रश्मि सिंह ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और उनके समाधान तक प्रयास जारी रखना उनकी प्राथमिकता है। प्रमुख रूप से कांग्रेसजन आदित्य प्रताप सिंह, उमेश गौतम, अखिलेश सिंह, सोनू पाल, केदार नाथ कुशवाहा,शारदापांडे,रामनरेश कुशवाहा, मोहित रजक प्रदीप तिवारी, सौखीलाल केवट,ददुआ कोल,सौरभ तिवारी आदि सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!