रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर गोस्वामी तुलसीदास जी को कोटी कोटी श्रद्धापूर्ण नमन

रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर गोस्वामी तुलसीदास जी को कोटी कोटी श्रद्धापूर्ण नमन🙏🏻🙏🏻
**********************
श्रीराम
**********************
हे तुलसी के श्यामल राम !
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान !
सदा हृदय में रहते राम !
तुलसीदास की आत्मा श्रीराम !
जैसे तुलसीदास को आप हर जगह हर क्षण दिखते !
पितांबर धारी, धनुषधारी श्रीराम !
वैसे ही सब के मन भाते अयोध्यापति श्रीराम !
तुलसीदास वृन्दावन ताके वहां भी मिले कृष्ण छवि श्रीराम !
चित्रकुट की घाट पर चन्दन तिलक लगाये राम !
हे तुलसी के श्यामल श्री राम !
राम राम रटते रहते,
भजन सदा करते रहते।
ऐसे राम में बस गए तुलसी कि
तुलसीदास के हो गए राम !
अपनी रामचरित मानस में भाव को दिखाते हैं।
रामचरित मानस सभी घर में पाए जाते हैं।
गोस्वामी तुलसीदास के श्यामल श्रीराम !
तुम्हें मेरा कोटी कोटी प्रणाम🙏🏻🙏🏻 शत – शत नमन गोस्वामी तुलसीदास को
“श्यामा”… करे !
जगत कहे तुलसी के श्रीराम !
तुलसीदास के अराध्य श्रीराम !
जय जय जय श्रीराम !
जय गोस्वामी तुलसीदास !
सदा हृदय में रहे “श्रीराम”का वास !!
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई




