राखी पर तुम आना भैया

राखी पर तुम आना भैया
*************************
रक्षाबंधन त्यौहार पर भैया तुम
आना राखी बंधवाने भैया तुम
तुम ना आए तो मैं दुःखी हो खूब
रोऊंगी
तेरी यादों को गले लगा कर ये अखियां
झर- झर बरसेगी
तुम्हारे बिना मम्मी -पापा,दादा -दादी
सबका चेहरा गमगीन, उदास है
सब की उम्मीदें हैं तुमसे भैया
बाट तुम्हारी जोह रही प्यारी बहना
तुम्हारे बिना सूना आंगन, सुना है घर द्वार
नहीं है अब समय का कोई ऐतबार
मानती हूं तुम सीमा पर देश की रक्षा
हो करते
रक्षाबंधन का ये शुभ दिन राह तकती हूं
बेसब्री से
तुमको आना ही होगा आना होगा भैया
बहना से किया वादा निभाना होगा भैया
राखी का त्यौहार है मनभावन
रिमझिम बूंदें लेकर आया सावन
घर की खूब करते हैं सजावट
बच्चों के संग गीत खुशी के गाएंगे हम
भैया तुम जल्दी आ जाना
मेरे लिए तुम्हारा आना ही है मेरा अनुपम उपहार
मेरी प्यारी भाभी के हो तुम सुन्दर गहना
भाभी संग तुम्हें देता हूं मैं आशीष
सदा तुम्हारा प्यार अमर रहे
बहना को ना कभी भूल जाना
अपना स्नेह प्यार बनाए रखना
मम्मी -पापा,दादा -दादी का ख्याल रखना
तुम्हारे बिना इस घर की खुशियां हैं अधूरी
नहीं कर सकता कोई इसे पूरी
देश की सेवा करते रहो भैया
बहन को भी याद करते रहो भैया
बस इतनी सी है आरजू मेरी भैया
रक्षाबंधन पर राखी बंधवा लो भैया
@ डॉ मीना कुमारी परिहार




