E-Paperलोकल न्यूज़

मुख्य मार्ग हुआ रोशन -ऑक्टोगोनल डबल लाइट पोल की प्रकाश व्यवस्था का कराया शुभारंभ

मुख्य मार्ग हुआ रोशन -ऑक्टोगोनल डबल लाइट पोल की प्रकाश व्यवस्था का कराया शुभारंभ

 

शहर के महत्वपूर्ण मार्ग लक्ष्मी पान भंडार से महाजन टाल स्थित हनुमान मंदिर तक स्थापित किए गए आधुनिक ऑक्टोगोनल डबल लाइट पोल की प्रकाश व्यवस्था आज प्रारंभ कर दी गई है। इस पहल से पूरे मार्ग पर बेहतर एवं आकर्षक रोशनी उपलब्ध होने लगी है, जिससे क्षेत्रवासियों, आम नागरिकों तथा यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

यह मार्ग कटनी साउथ रेलवे स्टेशन एवं मुड़वारा रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला शहर का प्रमुख आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक, व्यापारी, छात्र एवं रेल यात्री इस मार्ग का उपयोग करते हैं। लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के अभाव में रात्रि के समय आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आधुनिक डबल लाइट पोल से मार्ग पूरी तरह प्रकाशमान हो गया है, जिससे सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

नगर के प्रत्येक क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।बेहतर सड़क, स्वच्छता और सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था किसी भी विकसित शहर की पहचान होती है।

 

जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कटनी को एक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे है। आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

 

क्षेत्रीय नागरिकों एवं वार्डवासियों ने मार्ग पर उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि इस कार्य से रात्रिकालीन आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है तथा शहर की सुंदरता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

 

इस दौरान सर्वश्री विनय पान्डेय अनवर भाईजान केवल शाक्या मंटू मिश्रा संदीप आरख ,तनु कुशवाहा सौरभ चौरसिया सतीश राशिद खान,राजेश दुबे, टिल्लू गौंटिया, दामोदर सोनी, संबंधित ठेकेदार प्रणय जवेरी तथा नगर निगम के विद्युत विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!