पहली बार ध्वजारोहण, नई उम्मीदों का संदेश—मैहर के विकास को नई दिशा देतीं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी
पहली बार ध्वजारोहण, नई उम्मीदों का संदेश—मैहर के विकास को नई दिशा देतीं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी
मैहर मे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैहर जिले के लिए इस बार का समारोह कई मायनों में खास रहा। मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने पहली बार जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उनके प्रथम ध्वजारोहण को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जिलेवासियों में भी खास उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कलेक्टर विदिशा मुखर्जी को उनके प्रथम ध्वजारोहण की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी की सक्रियता और गंभीरता साफ तौर पर नजर आई। समारोह की तैयारियों से लेकर व्यवस्थाओं तक की एक-एक बिंदु पर उन्होंने स्वयं मॉनिटरिंग की। आयोजन कहीं से भी औपचारिकता भर न रह जाए, बल्कि स्वतंत्रता दिवस का महापर्व गरिमा और अनुशासन के साथ मनाया जाए, इसे लेकर कलेक्टर लगातार अधिकारियों से समन्वय करती नजर आईं।
उनकी कार्यशैली में सबसे खास बात यह रही कि वे केवल अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि व्यवस्थाओं की स्वयं समीक्षा करती रहीं। यही सक्रियता उनके प्रशासनिक उत्साह और जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता को प्रदर्शित करती है।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने करीब 10 मिनट तक देश, प्रदेश और मैहर जिले की व्यवस्थाओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से बात की। उन्होंने आने वाले समय में मैहर जिले के विकास की संभावनाओं और प्राथमिकताओं को भी सामने रखा। उनके संबोधन में मैहर को विकास की नई दिशा में आगे ले जाने की स्पष्ट सोच दिखाई दी।
कलेक्टर की कार्यशैली को करीब से देखने वाले लोगों का मानना है कि विदिशा मुखर्जी जिस तरह से लगातार जिले की व्यवस्थाओं को समझने, समस्याओं की समीक्षा करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रही हैं, उससे यह संकेत मिलता है कि वे मैहर को विकास के नक्शे पर एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाने की कवायद में जुटी हुई हैं।
मैहर धार्मिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण जिला है। ऐसे में जिले की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें विकास से जोड़ने की जरूरत है। कलेक्टर विदिशा मुखर्जी की सक्रियता से यह उम्मीद मजबूत होती दिखाई दे रही है कि आने वाले समय में मैहर में विकास की योजनाओं को नई गति मिल सकती है।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर उनका प्रथम ध्वजारोहण केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले के लिए नई उम्मीदों और नई कार्यदिशा का प्रतीक भी बनकर सामने आया। जिस उत्साह और सजगता के साथ कलेक्टर ने पूरे समारोह की निगरानी की, उससे यह संदेश जरूर गया कि मैहर के विकास को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं।
कलेक्टर विदिशा मुखर्जी को उनके प्रथम ध्वजारोहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि उनकी नेतृत्व क्षमता, सक्रियता और विकासपरक सोच मैहर को आने वाले समय में प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।




