E-Paperसाहित्य रचना

विषय मेरा भारत देश

 

 

विषय मेरा भारत देश

 

मेरा भारत देश, विविधता में एकता की पहचान है।।

ज्ञान, संस्कृति, संस्कारों से जग में इसकी शान है।।

21वीं सदी में भारत नव निर्माण की राह बढ़ाता है।।

तकनीकी शिक्षा से युवाओं को सक्षम बनाता है।।

शस्त्र-शास्त्र दोनों का संतुलित ज्ञान यहाँ मिलता है।।

विज्ञान के साथ संस्कारों का दीप निरंतर जलता है।।

नदियाँ भारत की जीवन-रेखा, धरती का श्रृंगार हैं।।

गंगा, यमुना, नर्मदा-गोदावरी जन-जन के आधार हैं।।

नदियों की निर्मल धारा में भारत की आत्मा बहती है।।

पर प्रदूषण की काली छाया अब इसकी पीड़ा कहती है।।

विश्व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हमें अपनाना है।।

जल, जंगल और जमीन को मिलकर हरित बनाना है।।

तकनीकी प्रगति प्रकृति के संतुलन के साथ चले।।

शिक्षा ऐसी हो जो मानवता और पर्यावरण को संभाले।।

शस्त्रों से नहीं, शास्त्रों से विश्व को राह दिखाएँ।।

ज्ञान, विज्ञान और करुणा से नया संसार बनाएँ।।

मेहनत, सत्य और सद्भाव से भारत आगे बढ़े।।

हर नागरिक के कर्मों से राष्ट्र की गरिमा चढ़े।।

विश्वगुरु बनने का सपना फिर साकार करे भारत।।

मेरा भारत देश सदा रहे समृद्ध, सुरक्षित और सुंदर भारत।।

 

डॉ राम शरण सेठ 

छटहाॅं मिर्जापुर उत्तर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!