शपथ ग्रहण में व्यापारियों का दर्द छलका

शपथ ग्रहण में व्यापारियों का दर्द छलका
—————————————–
विंध्य चेंबर आंफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, सतना की नई टीम के शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 16 अगस्त 2026 मे, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने विंध्य के विकास का प्रारूप प्रस्तुत करते हुए हर व्यापारिक समस्या को हल करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की । सांसद श्री गणेश सिंह ने कर्तव्य पथ विषय को विस्तार से रखते हुए संस्था में आपसी मतभेद समाप्त करने की सलाह दी । अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि हमें यहां के व्यापारी चुनते है, ऐसे में हमारा प्रथम कर्तव्य है कि उनकी समस्याओं का संजीदगी से समाधान निकाला जाय, ऐसा करते समय शासन- प्रशासन के विरुद्ध कड़ा रूख भी अख्तियार करना पड़ता है । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, पूर्व अध्यक्ष श्री राजाराम त्रिपाठी ने भी आशिर्वचन प्रस्तुत किये । समारोह का संचालन महामंत्री श्री मनोज कटारे ने किया ।
ओम रिसोर्ट में संपन्न समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भगवती पांडेय,चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री विजय यादव,महापौर श्री योगेश ताम्रकार, स्टार ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश सिंह, पूर्व चेंबर अध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल, भास्कर समूह के श्री अजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोहर वाधवानी,कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अभिषेक जैन, मंत्री श्री मनोज अरोरा, सहमंत्री श्री हिमांशु अरोरा,कोषाध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य श्री मनोज गुप्ता, श्री चितेश ठक्कर, श्री रोहन ठक्कर, श्री संदीप कुमार गुप्ता, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री मोहित अग्रवाल, श्री आलोक नायक, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री सचिन अग्रवाल, श्री पीयूष अग्रवाल, श्री चौधरी शुभनय जैन, श्री चंद्रभान दासानी, श्री कमलेश कुमार अग्रवाल के अलावा आर्किटेक्ट एसोसिएशन के महामंत्री श्री विपिन त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह, सेवा संकल्प के अध्यक्ष श्री सुरेश बड़ेरिया, दर्शन अरोरा, फेरूमल तोलवानी, पुष्पेंद्र द्विवेदी, अजय बंसल मनोज पटनहा, विनोद अग्रवाल, बालेंद्र गौतम,चीतेश्वर सिंह, राजलदास आडवाणी, गोविंद बड़ेरिया, योगेन्द्र अग्रवाल, पवन केसरवानी, प्रताप राय मूलचंदानी,हरिओम गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल टिंकू, महेंद्रपाल मोंगियां, सुभाष सुखेजा, अशोक सुखरामानी, रवि बसंताणी, अजय तेजवानी, राकेश अग्रवाल, हीरामन जैसवाल, अनिल सचदेव, राजेश खिलवानी, संजय बंड़ेरिया, संदीप गुप्ता, संजय बंसल,सहित सहयोगी संगठन के पदाधिकरियों की उपस्थित उल्लेखनीय रही ।




