E-Paperसाहित्य रचना
हर घर तिरंगा

०९/०८/२६, रविवार
हर घर तिरंगा 🇮🇳
*********************
कितना सुन्दर पल है आया
हर घर तिरंगा लहराया
छत हो या आंगन..
बच्चे हो या वृद्ध..
सब हर्षित होकर अपने घर में तिरंगा लगाया…
हर घर तिरंगा का एक ही है उद्देश्य: जन जन में देश भक्ति का भाव जगाना ।
देश के प्रति आदर सम्मान जागरुकता से रहना ।
०९ अगस्त से १७ अगस्त तक हर घर तिरंगा बने देश की शान ।
देशभक्ति भाव जगाकर एकता अखंडता की पहचान ।
गूंजे बस एक ही नारा ।
हर घर तिरंगा सबसे प्यारा ।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
घर घर तिरंगा 🇮🇳
जय हिन्द ! वन्दे मातरम् 🇮🇳
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई




