E-Paperमैहर समाचार

रामनगर में तिरंगा बाइक रैली, स्कूटी पर हेलमेट लगाकर निकलीं CEO भारती दीक्षित

रामनगर में तिरंगा बाइक रैली, स्कूटी पर हेलमेट लगाकर निकलीं CEO भारती दीक्षित

 

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत रामनगर से तिरंगा रैली निकाली गई। जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग होते हुए थाना चौराहा, पानी टंकी और सतना कैंप सहित प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी तिरंगा लेकर शामिल हुए। जनपद पंचायत CEO भारती दीक्षित भी स्कूटी पर हेलमेट लगाकर तिरंगा रैली में शामिल हुईं। उनके साथ अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ अभियान में सहभागिता की।

रैली का समापन वापस जनपद पंचायत कार्यालय रामनगर में हुआ। 🇮🇳

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!