
जिम्मेदारियां ———— घर में ही रहने वाले कुछ मूर्ख लड़के
घरवालों द्वारा ही भरमाए जाते हैं।
घर की हर कमी को पूरा करने के लिए उनके ही परिवार लुटवाए जाते हैं।
तुम बहुत समझदार और जिम्मेदार हो ऐसी मीठी-मीठी बातों से वह फुसलाए जाते हैं।
घर की सब ज़रूरतें पूरी होने के बाद उन्हें उनके ही हाल पर छोड़कर वह घर से भी धकियाए जाते हैं।
रखना सबका ख्याल पर खुद को भी ना भूलना।
भले ही जिम्मेदारियां कितनी भी ओढ़ लो पर अपने परिवार को कभी ना छोड़ना। मधु वशिष्ठ फरीदाबाद हरियाणा




