
15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामना🙏🏻🇮🇳🙏🏻
# विषय:- “आज सिंधु से ज्वार उठा है “।
*******************
कण कण से हुंकार उठा है ।
राष्ट्रभक्ति पुकार रहा है।
धरा अम्बर धधक रहा है।
नव शक्ति का द्वार खुला है।
विजय का शंखनाद गुंज रहा है।
आज सिंघु से ज्वार उठा है।
कण-कण से हुंकार उठा है।
युद्ध का ललकार जगा है।
हर हर महादेव का नारा लगा है ।
हाथों में विजयी तिरंगा उठा है।
टृढ संकल्पों का तरंग उठा है।
इतिहास रचने का नया ऊर्जा का संचार जगा है।
आज सिंधु से ज्वार उठा है।
आजादी की लहरों से भारत माता का भाल सजा है।
जय जय भारत माता की जयकार लगा है।
आज सिंधु से ज्वार उठा है।
हृदय में वन्दे मातरम् गान जगा है।
मातृभूमि का मान सजा है।
जय भारती 🇮🇳🇮🇳
जय भारत माता से सारा ब्रह्मांड गुंज रहा है।
आन वान शान से बंदे मातरम् गीत का अधरों से सम्मान उठा है।
कण कण से हुंकार उठा है ।
आज सिंधु से ज्वार उठा है ॥
जय हिन्द🙏🏻🇮🇳🙏🏻
वन्दे मातरम्🙏🏻🇮🇳🙏🏻
✍🏻 @ श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई




