(भजन/भक्ति रचना)E-Paper

तुलसीदास जी

नमन_मंच🙏

दिनांक_19/08/2026

स्वरचित

 

     तुलसीदास जी

 

राजापुर की धूल से उठकर, काशी तक जिसकी कीर्ति गई,

भटकते जीवन की पीड़ा, राम-भक्ति में आकर ढल गई।

जिन अधरों पर था राम-नाम, वही लेखनी अमर हो गई,

‘मानस’ की चौपाइयों में जन-जन की आत्मा मुखर हो गई।

 

अवधी की माटी को देकर, तुलसी ने वैभव अनुपम दिया,

भक्ति, नीति, करुणा, मर्यादा-हर भाव को अक्षर-तन दिया।

‘विनय पत्रिका’ में विनय बनी, ‘कवितावली’ में भाव प्रखर,

उनकी वाणी आज भी बहती, जैसे सरयू की निर्मल लहर।

 

हे तुलसी! आपकी लेखनी मेरे मन का दीपक बन जाती है,

हर चौपाई में जीवन की कोई अनकही सीख मिल जाती है।

आपने राम को केवल लिखा नहीं, जन-हृदय में उतार दिया,

मेरी श्रद्धा ने आज आपके चरणों में अपना संसार दिया।

जयंती पर शत-शत नमन उस अमर साहित्य-साधक को,

जिसने शब्दों में राम रचे और अमर कर दिया भारत के लोक को।

 

नीलचित्रा व्यास (चित्रलेखा व्यास)

उदयपुर,राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!