E-Paperसाहित्य रचना

हरियाली अमावस्या

१२/०८/२६, बुधवार हरियाली अमावस्या 🌲🌲☘️🍀🪴🌴🌲🌲

*******************

नभ अम्बर पर हरियाली का सुन्दर छाया है आवरण ।

हरियाली अमावस्या से सजा है प्रकृति का आंगन ।

मनोहर छटा है बिखरी हरित चुनर की ओढ़ी आवरण । हरियाली अमावस्या पर प्रकृति ने किया हरित श्रृंगार ।

कारी मेघ अमृत बरसाकर तृप्त कर रही है वसुन्धरा का आंगन ।

हरियाली अमावस्या प्रकृति प्रेम संग संरक्षण करें पर्यावरण ।

उद्देश्य महत्वपूर्ण छिपा है हरियाली अमावस्या का रहस्य प्रकृति का है हरित आंगन ।

सुशोभित रहे फले फुले भरा रहे प्रकृति का सुन्दर हरित आवरण ।

सुन्दर खिला रहे सदा .प्रकृति का श्रृंगार ।

प्रकृति संरक्षण से ही होगा हमारा सुन्दर स्वस्थ संसार ।

जीवन के शुभ कल्याण हेतु बचाएं हम प्रकृति का संसार ।

नव पेड़ पौधे लगाकर करें स्वागत प्रकृति का घर आंगन ।

जिससे सुन्दर सजा रहे हमारा सुखमय स्वस्थ जीवन संसार ।

प्रकृति का श्रृंगार ही हमारे जीवन का आधार ।

 पीपल, बरगद ,तुलसी ,नीम से स्वच्छ हवा हमें मिले ,

स्वस्थ तन मन से हम हरियाली अमावस्या के रूप में प्रकृति का करे श्रृंगार । ।

✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास

              मुम्बई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!