E-Paperमैहर समाचार
मैहर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक, हितग्राहियों को मैहर ले जाने की तैयारियों पर चर्चा

मैहर में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बैठक, हितग्राहियों को मैहर ले जाने की तैयारियों पर चर्चा
रामनगर जनपद पंचायत सभागार में सोमवार को 19 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा, जनपद सीईओ भारती दीक्षित सहित बीपीओ, एपीओ, उपयंत्री, सहायक यंत्री, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में रामनगर क्षेत्र से हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें मैहर कार्यक्रम स्थल तक ले जाने और कार्यक्रम के बाद वापस लाने की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।




