E-Paperमैहर समाचार

आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का दर्द सुनने आगे आए विधायक और कलेक्टर

 

आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं का दर्द सुनने आगे आए विधायक और कलेक्टर

6 माह से मानदेय नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

 

मैहर मे अपनी विभिन्न समस्याओं और लंबे समय से लंबित मानदेय को लेकर आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं ने आज मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा विधायक के समक्ष रखते हुए मानदेय समय पर दिलाने सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर ने भी गंभीरता से लिया मामला

आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने भी गंभीरता से लिया। विधायक और कलेक्टर ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

छह माह से भुगतान नहीं, बढ़ रही नाराजगी

आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता स्वास्थ्य व्यवस्था की जमीनी कड़ी मानी जाती हैं। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इसके बावजूद लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रही हैं, लेकिन समय पर मानदेय नहीं मिलने से परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

‘समस्या का जल्द होगा निराकरण’

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लिए जाने के बाद अब आशा एवं ऊषा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित मानदेय सहित उनकी अन्य समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

अब देखना होगा कि छह माह से लंबित मानदेय का भुगतान कब तक होता है और अधिकारियों के निर्देश जमीनी स्तर पर कितनी जल्दी अमल में आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!