ॐ नमः शिवाय सावन मास की दुसरी सोमवार की बहुत बहुत बधाई और शुभकामना
भोलेनाथ सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें।

ॐ नमः शिवाय
सावन मास की दुसरी सोमवार की बहुत बहुत बधाई और शुभकामना
भोलेनाथ सभी पर आशीर्वाद बनाए रखें।🙏🏻🙏🏻
**************************
शुभ पावन मास है सावन
निज पुजा स्वीकार करो हे नाथ !
गंगा जल की शीतल धार हुं लाई ।
श्रद्धा सुमन से बेलपत्र चढ़ाई।
स्वीकार करो हे भोलेनाथ !
गलती की क्षमा मैं पहले चाहूं ।
हूं मैं पुजा से अज्ञान, किस विधि मैं तुम्हें मनाऊं दे दो भक्ति का ज्ञान ।
तुम देवों के देव महादेव !
पीड़ा सब तुम जानते
कुछ भी छिपा नहीं है
तुम अर्न्तयामी भोले दानी सब जानते ।
निज पुजा स्वीकार करो हे शम्भुनाथ !
क्षमा सब अपराध करो ।
जो भी लगे उचित वहीं दे कर
मुझे सनाथ करो।
तुम दया के सागर प्रभु !
अज्ञानी को राह दिखा दो ।
कृपा अपने आशीर्वाद की हम पर सदा बना दो ।
जो तुम मानते हो पुत्री …
तो सौभाग्य सजा दो।
जिस रूप में आती हूं प्रभु !
उसी रूप में आऊं द्वार तुम्हारे ।
निज पूजा स्वीकार करो हे शिवशंकर !
निज पूजा स्वीकार करो हे नाथ !
करती है “श्यामा”🙏🏻 तेरा वंदन ।
सादर नमन🙏🏻🙏🏻 स्वीकार करो।
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई
१०/०८/२६, सोमवार




