E-Paperसाहित्य रचना
भक्त हुए निहाल

भक्त हुए निहाल
दिनांक -08/08/26
———–+——
हर-हर भोले बोलकर ,भक्त हुए निहाल
सभी भक्तों पर शिव शंकर हुए दयाल।
भोले नाथ दर्शन दो भक्त खड़े तेरे द्वार।
कष्टों को हर के प्रभु, तुम ही लगाओ पार।।
सावन के मास में, बारिश जोर से होती।
बम-बम भोले की अराधना, मंदिर,
मंदिर होती।।
गणपति, कार्तिक और गौरा माता साथ।
नंदी बैठे साथ में, प्रसन्न हैं भोले नाथ।।
शीश पर चांँद सजा,गंग जटा से धार।
आशीष दो प्रभु मुझे,करो नाथ उद्धार।।
नैया सबकी पार करें, प्रभु के हाथ पतवार।
कृपा करें सकल भोले,और करें उपकार।।
श्रावण मास शिव को प्रिय,और दिन
सोमवार ।
भोले नाथ मेरी पूजा,अर्चन तुम करो
स्वीकार।।
सुषमा सिंह ,उर्मि,,




