सतना-सेमरिया रोड गड्ढों में तब्दील, सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की चुप्पी पर भी उठे सवाल

सतना-सेमरिया रोड गड्ढों में तब्दील, सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की चुप्पी पर भी उठे सवाल
सतना-सेमरिया मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर आम जनता में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिसके चलते आए दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है और कई लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं।
सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि सड़क की बदहाली को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं की चुप्पी के साथ-साथ विपक्ष की भूमिका भी नजर नहीं आ रही है। जनता का कहना है कि जब क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क लगातार जर्जर होती जा रही है तो जनप्रतिनिधियों को सड़क के मुद्दे पर आवाज उठानी चाहिए।स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की समस्या को लेकर जिला प्रशासन और कलेक्टर तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर शिकायतों और लगातार हो रही परेशानियों के बावजूद जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।
जनता ने प्रशासन से मांग की है कि




