E-Paperसाहित्य रचना
शीर्षक -प्रकाश तुम करना!

शीर्षक -प्रकाश तुम करना!
दिनांक -22/08/26
सच्चाई के पथ ही तुम चलना,
कभी गलत नहीं तुम करना।
खुद दीप बन लाओ उजाला,
जग में अपना नाम तुम करना।।
मन में नहीं नफरत तुम भरना,
सबको नेह बराबर तुम करना।
ज्योतिर्गमय करके धरा को तुम,
प्रकाश चहुँ और तुम करना।।
मिलकर सदा नेक कर्म करना,
धरा में सकल ज्ञान को भरना ।
देकर सबको तुम ज्ञान अपार ,
अपनी शिक्षा उज्जवल करना।।
धरा से मानव तम को तुम हरना,
देश का नाम रोशन तुम करना।
चहुंँ और तुम फैलाना उजियारा,
खुद दीप बन प्रकाश तुम करना।।
सुषमा सिंह”उर्मि”




