पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल नागौद में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल नागौद में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
……………………………………….
नागौद। पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल नागौद में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। प्राचार्य ए.पी. सिंह परिहार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रभात फेरी निकाली और गांधी चौक पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया।
विद्यालय लौटने पर प्राचार्य ए.पी. सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह गीत एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा गत वर्ष कक्षा दसवीं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। प्राचार्य श्री परिहार ने विद्यार्थियों को आजादी के महत्व से अवगत कराते हुए सत्य, अहिंसा और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. सीमा चौरसिया एवं राकेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आभार वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती रत्ना सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं सहयोगी उपस्थित रहे।




