E-Paperदुनिया

महिला दरोगा के आप’त्तिज”नक ड्रेस पर हुआ ब’बाल वही पहन कर आई LIVE बोली..

महिला दरोगा के आप’त्तिज”नक ड्रेस पर हुआ ब’बाल वही पहन कर आई LIVE बोली…

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक रील वायरल होने के बाद निलंबित महिला दरोगा अनु कॉलिस ने पहली बार यूट्यूब लाइव आकर अपनी चुप्पी तोड़ी। खास बात यह रही कि अनु उसी ड्रेस में लाइव आईं, जिसे लेकर विवाद हुआ था।

 

लाइव के दौरान अनु ने कहा कि यह ड्रेस उन्होंने अपनी मां के साथ आगरा के एक मॉल से खरीदी थी और इसे पहनना उनके लिए सामान्य बात है। उन्होंने सवाल किया कि जब उनके परिवार को इस ड्रेस से कोई परेशानी नहीं है तो दूसरों को क्यों आपत्ति है।

 

अनु ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर बिना अनुमति उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो साझा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इससे उनकी 25 साल की मेहनत और सम्मान प्रभावित हुआ है। अनु के मुताबिक, यदि उनके कंटेंट पर किसी को आपत्ति थी तो सीधे उनसे या पुलिस विभाग से शिकायत की जा सकती थी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी विभागीय जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। वर्दी, क्यूआर कोड और सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने सवाल किया कि आखिर उनके वीडियो में अश्लील क्या था।

 

अनु ने बताया कि विवाद के बाद वह मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और कई दिनों से खुद को कमरे में बंद रख रही हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने 16 अगस्त को आचरण नियमावली के उल्लंघन और कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में उन्हें निलंबित कर जांच शुरू की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!