राहुल गांधी से मिलीं रीवा की प्राची शुक्ला

राहुल गांधी से मिलीं रीवा की प्राची शुक्ला
सुप्रिया श्रीनेत और संदीप दीक्षित से भी मुलाकात, ‘रचनात्मक कांग्रेस’ पहल में हुई सक्रिय भागीदारी
रीवा। रीवा की कांग्रेस नेत्री एवं मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्राची शुक्ला इन दिनों दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच सक्रिय नजर आईं। नई दिल्ली में आयोजित ‘रचनात्मक कांग्रेस’ से जुड़े कार्यक्रम के दौरान प्राची शुक्ला ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
राहुल गांधी से मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद रीवा कांग्रेस के राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा है। प्राची शुक्ला ने इस दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत से भी मुलाकात की। वहीं रचनात्मक कांग्रेस के चेयरपर्सन संदीप दीक्षित से भी उनकी मुलाकात हुई।
प्राची शुक्ला ने सोशल मीडिया पोस्ट में रचनात्मक कांग्रेस के जरिए संविधान सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल को लेकर कहा—“मिलकर चलेंगे, कुछ नया करेंगे।” रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर संवाद हुआ।
रीवा से दिल्ली तक पहुंची संगठन की सक्रियता
महिला कांग्रेस में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्राची शुक्ला की राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ यह मुलाकात रीवा की कांग्रेस राजनीति और महिला संगठन की सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
खास बात: तीनों तस्वीरों में अलग-अलग मौकों पर राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेत और रचनात्मक कांग्रेस से जुड़े नेताओं के साथ प्राची शुक्ला की मौजूदगी दिखाई दे रही है।




