E-Paperलोकल न्यूज़

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई, कोर्ट ने 29 अगस्त की तारीख तय की

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई, कोर्ट ने 29 अगस्त की तारीख तय की

 

कटनी में जमीन सौदेबाजी और पद के कथित दुरुपयोग के मामले में घिरीं निलंबित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया और सह-आरोपी क्षितिज राज बारापात्रे की अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद अगली तारीख 29 अगस्त 2026 तय की है।

 

दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट नंबर 17 में विचाराधीन हैं। नेहा पच्चीसिया की याचिका BA/821/2026 और क्षितिज राज बारापात्रे की याचिका BA/822/2026 बताई गई है।

 

एफआईआर दर्ज होने और नेहा पच्चीसिया के निलंबन के बाद से आरोपियों के फरार होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच के लिए आईजी स्तर पर गठित 8 सदस्यीय SIT, जबलपुर ASP अंजना तिवारी के नेतृत्व में जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी है।

 

फिलहाल अदालत से कोई अंतरिम राहत नहीं मिलने के बाद अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। मामले में पुलिस की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!