भक्ति गीत : हम भी कांवरिया

भक्ति गीत : हम भी कांवरिया
“ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय”
हम भी कांवरिया और तुम भी कांवरिया,
चलो चलते हैं प्रेम से बाबा की नगरिया।
बोल बम, बोल बम, बोल बम………
मन में बाबा धाम जाने का विचार आया,
लगता जैसे बाबा ने अपने दरबार बुलाया।
नीचे कंकर पत्थर है, ऊबड़ खाबर डगर है
नंगे पांव चलकर जाना है शिव दुआरिया।
हम भी कांवरिया…………
बोल बम, बोल बम, बोल बम, बोल बम!
शिव की महिमा है सारी दुनिया पर भारी,
हमारे रक्षक शिव हैं, हम हैं भगवा धारी।
सावन का पावन महीना है, ऐसे जीना है,
बीच बीच में बरस रही है कारी बदरिया।
हम भी कांवरिया…………..
बोल बम, बोल बम, बोल बम, बोल बम!
प्यार देखो बाबा का, कैसे बरस रहे फूल,
बज रहा है डमरू और लहरा रहा त्रिशूल।
त्रिभुवन नाथ कण कण में विराजमान हैं,
कोई बात नहीं, दिन हो या रात अंहरिया।
हम भी कांवरिया…………
बोल बम, बोल बम, बोल बम, बोल बम!
प्रमाणित किया जाता है कि यह रचना स्वरचित, मौलिक एवं अप्रकाशित है। इसका सर्वाधिकार कवि/कलमकार के पास सुरक्षित है।
सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह,
जयनगर (मधुबनी) बिहार/
नासिक (महाराष्ट्र)




