शिव शम्भू के अराधना में एक छोटी सी श्रद्धा सुमन भजन अर्पित कर रही हूं ।🙏🏻🙏🏻
२४/०८/२६ को सावन के चौथे शुभ सोमवार पर ॐ नमः शिवाय

२४/०८/२६ को सावन के चौथे शुभ सोमवार पर ॐ नमः शिवाय
शिव शम्भू के अराधना में एक छोटी सी श्रद्धा सुमन भजन अर्पित कर रही हूं ।🙏🏻🙏🏻
——————————
*शिव बसे हैं मेरे मन* …. में ,
*गौरा माँ के सँग में*…. ना !
ॐ नमः शिवाय गुंजे धरा गगन में !
गौरा जी के संग में …ना !
डमरू के डिमक डिमक उनके कर में !
माँ गंगा विराजे जटा में !
बाघाम्बर पहने तन में !
शिव भस्म लगाये अपने अंग में !
गौरा माता रहे सदा संग में …..ना!
शिव बसे हैं मेरे मन में ….
त्रिशुल उनके कर में ….ना !
नंदी द्वारपाल बने सदा उनके भवन में !
गणपति खेले उनके गोद में !
भक्तों की पुकार सुने क्षण में !
शिव बसे हैं मेरे मन में ,
गौरा माता रहे सदा संग में …. ना !
सावन में शिवालय बने घर घर में !
रुद्राभिषेक हो रहा मंदिर में !
सदा स्मरण रहे ॐ नमः शिवाय हृदय में ….. ना !
शिव बसे हैं मेरे मन में !
गौरा जी के संग में !
ॐ नमः शिवाय गूंजे धरा अम्बर में !!
श्यामा .. रहे मस्त मलंग शिव भजन में… ना !
शिव बसे मेरे मन में … गौरा मां के संग में ….. ना !!🙏🏻
✍🏻 श्यामा प्रभाकर दास
मुम्बई




