अघोषित बिजली कटौती से उबल रहा रामनगर, बारिश में बढ़ा खतरा; 5 अगस्त को बिजली विभाग के घेराव की तैयारी

अघोषित बिजली कटौती से उबल रहा रामनगर, बारिश में बढ़ा खतरा; 5 अगस्त को बिजली विभाग के घेराव की तैयारी
रामनगर ब्लॉक में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी घंटों बिजली आपूर्ति बंद कर देता है, जिससे खेती, व्यापार, विद्यार्थियों की पढ़ाई और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब ग्रामीणों ने 5 अगस्त को बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने की रणनीति बना ली है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े जनआंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।




