E-Paperउमरिया समाचारमध्य प्रदेश

शहर के अन्दर स्थित दुकान में तेल डालकर जलाने का हुआ असफल प्रयास

शहर के अन्दर स्थित दुकान में तेल डालकर जलाने का हुआ असफल प्रयास

 

उमरिया जिला शहर के यातायात थाने के सामने ट्रेलर मार्केट स्थित आसमानी जनरल स्टोर में अज्ञात बदमाशों द्वारा ऑयल डालकर आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसाई ने थाना कोतवाली उमरिया पहुंच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की दर्ज कराई शिकायत।शिकायत पत्र के अनुसार, ट्रेलर मार्केट स्थित आसमानी जनरल स्टोर के संचालक रितेश खट्टर द्वारा बताया गया कि वह 31 जुलाई की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार 1 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के पूरे शटर पर ऑयल डाला गया था और दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया। दुकान के पास रखी एक माचिस भी मिली। हालांकि शटर गीला होने के कारण आग नहीं लग पाई, जिससे गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते टल गया।_

_दुकानदार ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि इससे पहले भी अज्ञात लोगों ने दुकान के शटर पर गोबर फेंका था तथा ताले में चिपचिपा पदार्थ डाल दिया था, जिससे दुकान खोलने में परेशानी हुई थी।_

_यातायात थाने के सामने बदमाशों द्वारा की गई ऐसी हरकत शहर के व्यापारियों को सकते में डाल दिया है।_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!