E-Paperमैहर समाचारसाहित्यिक गतिविधियां

अब हर महीने गूंजेगा मैहर घराने का सुरमयी संसार—’मैहर मल्हार संगीत सभा’ के शुभारंभ में नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत का ऐसा रंग बिखेरा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे

अब हर महीने गूंजेगा मैहर घराने का सुरमयी संसार—’मैहर मल्हार संगीत सभा’ के शुभारंभ में नवोदित कलाकारों ने शास्त्रीय संगीत का ऐसा रंग बिखेरा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे।

 

मैहर। मैहर की सांगीतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को शासकीय संगीत महाविद्यालय में ‘मैहर मल्हार संगीत सभा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन, तबला जुगलबंदी और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक कांत चतुर्वेदी सहित राजमाता कवितेश्वरी देवी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, एसपी अवधेश प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने घोषणा की कि हर माह की पहली तारीख को शाम 7 बजे ‘मैहर मल्हार’ का आयोजन किया जाएगा। इस पहल को मैहर घराने की गौरवशाली संगीत परंपरा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!