E-Paperसाहित्यिक गतिविधियां
मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच

मैहर मल्हार संगीत सभा आज शाम, नवोदित कलाकारों को मिलेगा मंच
मैहर। मैहर घराने की समृद्ध संगीत परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ी को संगीत के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय संगीत महाविद्यालय, मैहर में आज 1 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे “मैहर मल्हार संगीत सभा” का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में नवोदित कलाकार अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और मैहर घराने की सांगीतिक विरासत को आगे बढ़ाना है।
जिला प्रशासन मैहर एवं शासकीय संगीत महाविद्यालय ने संगीत प्रेमियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि सभी की उपस्थिति से युवा कलाकारों का उत्साहवर्धन होगा और मैहर की गौरवशाली संगीत परंपरा को नई ऊर्जा मिलेगी।



