E-Paperसतना समाचार

मध्य प्रदेश के सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के तपा गांव की बेटी वीणा पयासी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है

मध्य प्रदेश के सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के तपा गांव की बेटी वीणा पयासी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रामपुर बाघेलान के ग्राम तपा की रहने वाली वीणा का चयन राज्य सेवा परीक्षा-2022 की प्रतीक्षा सूची से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर हुआ है। मप्र शासन के गृह विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। 

 

इससे पहले वीणा वर्ष 2019 में आबकारी उपनिरीक्षक और 2022 में सहायक संचालक,शिक्षा विभाग के पद पर भी चयनित हो चुकी हैं।लगातार तीन बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर उन्होंने न सिर्फ सतना जिले, बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।वीणा पयासी की सफलता उन युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो कठिन मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!