अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण

अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या नियंत्रण
दिवस विशेष 11/07/2026
=======================
*वैश्विक जनसंख्या नियंत्रण चाहिए*
=======================
क्या विश्व में बेरोजगारी,अधिकार,
और घर-घर लड़ाई होना चाहिए?
क्या ये बढ़ती जनसंख्या विस्फोट,
सबके सामंजस्य से रोकना चाहिए?
बढ़ती जनसंख्या नियंत्रण अवश्य,
एक श्रेष्ठ सशक्त दृष्टिकोण चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय समस्या विकराल अब,
प्रबंधन विश्व स्तरीय होना चाहिए।।
सभी देशों में सुशिक्षा व्यवस्था तो,
जीवन मूल्यों पर आधारित चाहिए।
प्रत्येक नागरिक बनें मानवतावादी,
मौलिक ये अध्ययन करना चाहिए।।
संबंधों-रिश्तों-नातों को निभाने के,
अंतरराष्ट्रीय पहल होने ही चाहिए।
कथनी करनी में अगर भेद तब तो,
तुरंत सजा प्रावधान होना चाहिए।।
खौप नहीं आज किसी को कहीं पे,
अनुशासन, संयम, मर्यादा चाहिए।
मनुष्य बुद्धि जीवी यह अवश्य ही,
कर्तव्य-व्यवहार झलकना चाहिए।।
अहम् का तो मतिभ्रम खतरनाक,
समझदारी रखके निकलने चाहिए।
इंसानियत से बड़ा धर्म नहीं कोई,
आवज मुख निकालने ही चाहिए।।
रोजी-रोटी,स्वस्थ-शिक्षा जरुरी है,
मिले प्रत्येक को ये होना चाहिए।
जनसंख्या नियंत्रण से व्यवस्था है,
यह बात सबको समझना चाहिए।।
सतत जनसंख्या नियंत्रण योजना,
नागरिकों के मन में होना चाहिए।
चाहे जितनी करनी पड़े मशक्कत,
वैश्विक जनसंख्या नियंत्रण चाहिए।।
=======================
स्वरचित मौलिक रचना संग
सुरेश कुमार बन्छोर “अभ्यार्थी”
सेवानिवृत्त प्रबंधक
(भिलाई इस्पात संयंत्र)
समाज सेवी/ साहित्यकार
हथखोज देमार (पाटन)
तालपुरी भिलाई छत्तीसगढ़
======================




