
मदद
मदद किसी की करके देखो,
मन कितना खुश होता है।
ज़िंदगी भी किसी की मदद के लिए है,
सफलता उसी की दासी होती है।
कभी न छोड़ना मदद किसी की,
जीवन सफल उसी का होता है।
जितनी मदद तुम दूसरों की करोगे,
उतनी ही उम्मीदें जीवन में जगेंगी।
हाथ बढ़ाने से कार्य आसान होते हैं,
किसी का भविष्य बनता अनायास।
एक छोटी सी मदद भी किसी की,
जीवनभर की यादगार बन जाती है।
मैंने भी एक मदद किसी की की,
वह सपरिवार खुशहाल हो गया।
उसके जीवन में फिर से
नई उम्मीदों का उजाला छा गया।
आज मुझे बहुत खुशी मिलती है,
सब खुश हैं, चहक रहे हैं।
मेरे प्रति उनका सच्चा प्यार
उनकी आँखों में साफ दिखाई देता है।
मदद का हर छोटा कार्य
जीवन को सार्थक बना जाता है।
दूसरों के चेहरे की मुस्कान ही
सबसे बड़ा पुरस्कार बन जाता है।
— नीलम प्रभा सिन्हा




