E-Paperमैहर समाचार
जनचौपाल में पुलिस ने जगाई जागरूकता: नशा, साइबर ठगी और महिला अपराधों से बचाव के दिए गुर

जनचौपाल में पुलिस ने जगाई जागरूकता: नशा, साइबर ठगी और महिला अपराधों से बचाव के दिए गुर
रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जट्टठहा टोला में मर्यादपुर चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल के नेतृत्व में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशीली कफ सिरप (कोरेक्स), गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध और लगातार बढ़ रही साइबर ठगी से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। चौकी प्रभारी कुलदीप पटेल ने ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि नशे के कारोबार या साइबर ठगी की घटना की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही अपराधों पर अंकुश लगाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।




