E-Paperसतना समाचार

नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय और रुद्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई

नागौद थाना प्रभारी अशोक पांडेय और रुद्री पाण्डेय को भावभीनी विदाई

नागौद। नागौद थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक पांडेय एवं रुद्री पाण्डेय के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। पत्रकार संघ, द्रोणाचार्य क्लब, शिक्षक संघ, पुलिस बल, वैश्य महासम्मेलन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने पुष्पमालाएं व स्मृति-चिह्न भेंट कर दोनों का सम्मान किया।

समारोह में तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, तहसीलदार प्रज्ञा दुबे, एसडीओपी रघु केसरी, उचेहरा थाना प्रभारी सतीश मिश्रा, रैगांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि थाना प्रभारी अशोक पांडेय ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन से बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार सोनी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!