E-Paperसाहित्य रचना
तुलसीदास जयंती

नमन मंच
दिनांक 19.8.26
तुलसीदास जयंती पर
काव्य पंक्तियां
रामभक्ति धारा के प्रवर्तक
संत गोस्वामी तुलसीदास जी।
बाँदा जिले का राजापुर गाँव
था बड़ा भाग्यशाली।
इस माटी में जन्मे पले बड़े हुए
विश्व प्रसिद्धि पाई।
पिता आत्माराम दुबे के घर में
मां थी हुलसी बाई।
पत्नी रत्नावली के अति प्रेम ने
अध्यात्म ज्योति जलाई।
चेते संत तुलसी लगाव मुक्ति से
मग्न राम अनन्य भक्ति।
रामचरितमानस महाकाव्य में
राम चरित्र अमृतमयी।
घर -घर पूजनीय राम गुण गाते
भक्ति चित्रण मनोहारी।
महान कृतियों के रचनाकार रहे
कवित्त सवैया चौपाई।
समाज की कुरीतियों के दूर करते
बने श्रेष्ठ समाजसेवी ।
विधर्मियों और पंथवाद के लिए
उपदेश देती दृष्टि।
भारत की पावन संत भूमि पे
तुलसी सदैव अमर रहे।
धार्मिक आस्था के प्रणेता को
याद करें पावन जन्म तिथि पे।
अमिता मराठे
इंदौर मध्य-प्रदेश




