15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवसE-Paperसाहित्य रचना
15 अगस्त , हमारा राष्ट्रीय त्यौहार

15 अगस्त , हमारा राष्ट्रीय त्यौहार
आपसी कलह के कारण से,
वर्षों पहले परतंत्र हुआ, हमारा भारत
15 अगस्त सन् 1947
को अपना देश स्वतंत्र हुआ।
उन वीरों को हम नमन करें
जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी,
प्राणों की परवाह न कर,
भारत को नई कहानी दी।
उन माता को याद करें,
जिन्होंने अपने प्रिय लाल दिए,
मस्तक धरती मां का ऊंचा करने
माता ने बड़े कमाल किए।
तात्या टोपे, सुभाष ,मंगल पांडे
तिलक लक्ष्मी तुम बन के दिखाना,
कूदना तुम रण में
सांस व पराक्रम से,
मार भगाना क्षण भर में दुश्मनों को
दुश्मन को धूल चटा करके,
वीरों ने ध्वज फहराया था,
जांबाजी से पा विजयश्री,
भारत आजाद कराया था।
स्वर्णिम इतिहास लिए आया,
यह गौरवशाली दिवस आज,
श्रद्धा से नमन कर रहा है,
भारत का यह सारा समाज
भारत का यह सारा समाज।।
जय हिंद जय भारत।
श्वेता ईनाणी,समाज सेविका,लेखिका,फूड ब्लॉगर उदयपुर




