E-Paperसाहित्य रचना
भाई बहन का प्यार:–

भाई बहन का प्यार:—
होता है अनोखा यह भाई बहन का प्यार।
हर सीमा की परीक्षा भाई बहन का प्यार।बचपन की बसी मधुर यादें।
ना कहीं कसमें ना ही वादे।
रिश्ते आपस में सरल सादे।
प्रेम न कोई अपेक्षा भाई बहन का प्यार।होता है अनोखा यह भाई बहन का प्यार।
हर सीमा की परीक्षा भाई बहन का प्यार।बहन सबसे भल दूर चली।
पर कुछ ना वह भूल चली।
सुधियां समेट कर ले चली।
कर सकते नहीं समीक्षा भाई बहन का प्यार।होता है अनोखा यह भाई बहन का प्यार।
हर सीमा की परीक्षा भाई बहन का प्यार।आनें की आस सदा रहती।
मन में विश्वास भरा रखती।
भाई की देहरी खुली रहती।
रहती मिलन की इच्छा भाई बहन का प्यार।होता है अनोखा यह भाई बहन का प्यार।
हर सीमा की परीक्षा भाई बहन का प्यार।सुभाषिनी जोशी ‘सुलभ’
इन्दौर मध्यप्रदेश




